सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फूलन देवी हमारी बातो को सुनकर काफी निराश हुई और बोली..

चार वर्ष पहले हम ही मंगरूवा को मेरठ में Room दिलवाया, उ प्रगति पे प्रगति कर रहा था, औरु हम गाँधी जी का चश्मा पहन राजनीती कर रहे थे । हम भला भोला-भला बिहारी, हमारा बात काहे कोई सुने.... जब चार गो बच्चा और अपने फूलन देवी को मेरठ लाए थे, तब हमको ना पता था की हमरी यैसी हालत होगी । 19 वर्ष के थे जब हमरी शादी हुआ था, हमको ना पता था की फूलन देवी के चक्कर में हमको बस का कंडक्टर भी बनना पड़ेगा । राजनीति छोड़ हम पहलवान कोच नाम के बस का कंडक्टर बने, दुई हजार रुपइया सेलरिया था ।   हम बाबू जी से पहले ही बोले थे की जब हम बड़ा नेता बन जायेंगे तब हमरी शादी करना, पर बाबू जी हमरे बात ना सुने और फुलन देवी के खुटा में हमरे गले का पगहा बांध दिए.. जब परिवार की जिमेदारी पड़ी तो राजनीती छोड़ हमका पैसा कमाने का नशा चढ़ा.... भगवान का शुक्रगुज़ार है की हमरा फूलन देवी लिपस्टिक औरु ब्युटिपोलर नही जाती वर्ना आज  हमका ग्रामीण बैंक से KCC का लोन लेना पड़ता रे भाई । दुई दिन बाद हमरे पास मंगरुवा फ़ोन किया और गांव वाला भाषा मे बोला "हमरे आवास पर आकर , हमसे मिलु ताकि तोहार हम लाइन-पाइन बैठाये" हम मं...