सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फूलन देवी हमारी बातो को सुनकर काफी निराश हुई और बोली..

चार वर्ष पहले हम ही मंगरूवा को मेरठ में Room दिलवाया, उ प्रगति पे प्रगति कर रहा था, औरु हम गाँधी जी का चश्मा पहन राजनीती कर रहे थे । हम भला भोला-भला बिहारी, हमारा बात काहे कोई सुने....

जब चार गो बच्चा और अपने फूलन देवी को मेरठ लाए थे, तब हमको ना पता था की हमरी यैसी हालत होगी ।

19 वर्ष के थे जब हमरी शादी हुआ था, हमको ना पता था की फूलन देवी के चक्कर में हमको बस का कंडक्टर भी बनना पड़ेगा ।

राजनीति छोड़ हम पहलवान कोच नाम के बस का कंडक्टर बने, दुई हजार रुपइया सेलरिया था । 

 हम बाबू जी से पहले ही बोले थे की जब हम बड़ा नेता बन जायेंगे तब हमरी शादी करना, पर बाबू जी हमरे बात ना सुने और फुलन देवी के खुटा में हमरे गले का पगहा बांध दिए..


जब परिवार की जिमेदारी पड़ी तो राजनीती छोड़ हमका पैसा कमाने का नशा चढ़ा....

भगवान का शुक्रगुज़ार है की हमरा फूलन देवी लिपस्टिक औरु ब्युटिपोलर नही जाती वर्ना आज  हमका ग्रामीण बैंक से KCC का लोन लेना पड़ता रे भाई ।

दुई दिन बाद हमरे पास मंगरुवा फ़ोन किया और गांव वाला भाषा मे बोला "हमरे आवास पर आकर , हमसे मिलु ताकि तोहार हम लाइन-पाइन बैठाये"

हम मंगरुवा के बात सुनी दौड़ पड़े, और उसके आवास पर पहुँच पड़े, उ काफी मॉल कमा लिया था, उसके आवास पर दुगो बड़की बड़की करिया गाड़ी, दुनो गाड़ी, आठ गो भईस के बराबर थी, तिन गो बिलैटि पिल्ला औरु बड़का महल हम देख कर बेहोश हो गए...

तीनों पिल्ला हमको देख भौकने लगा, तभी मंगरुवा के Wife बड़का बड़का चश्मा पहन के आई और हमका देख  बोली "हमारे घर पहले से ही बहुत सारे नौकर है"

हम उसकी यह बात सुनकर अपमान महशुस किये और गुस्सा में बोले  "तोहे ना पता बा, हम कौन है? हमारा नाम श्रीकान्त पाण्डेय है, हम मंगरु के दोस्त है, तू हमार भौजाई लगोगी"

हमारी बात सुन मंगरुवा के Wife हमको घर के अंदर प्रवेश कराई...
हम अंदर जाते ही उ बड़का बड़का झालर देखे की गांव की ठकुराइन का घर याद आ गया । हम सोच में पड़ गए थे, की ई सरवा कहा से इतना पैसा कमा लिया है ।

हम तो अब मन ही मन गुद-गुद हो गए थे, की हमार मंगरु हमारा आला-दिन का चिराग बनेगा..
मंगरु की Wife मंगरु के Room में ले गयी । मंगरु हमको देख कर बिस्तर से खड़ा हो गया और सीने से चिपक गया, जैसे सोले फिलम का जय वीरू लंबे समय बाद मिल रहे हो।
हम मंगरु से बोले  "इतना पैसा कहा मिला रे, जो इतना यैस गिरी कर रहा है"

मंगरु बोला "सब तेरी देंन है, तू मुझे मेरठ लाया और मैं यहाँ मेरठ का हीरो बन गया"

कुछ समय बाद मंगरु की Wife हमरे लिए फ्रिज का पानी औरु बिस्किट लाई...

हम बिस्किट खाये और ठंडा पानी पिए, मन गद-गद हो गया और  हँस्ते हुए मंगरु से बोले  "हमका भी कुछ सेट-वेट कर की हम भी दूई-चार पइसा कमाए"

मंगरु सांसे रोक कर बोला "देख पाण्डेय सबसे ज्यादा पैसा दारू के धंधे में है"

जब मंगरु के मुँह से "दारू का धंधा" सुने तो हमरा शरीर में भूकंप आ गया, असल में हम उस परिवार से थे जिस परिवार में लहसुन और प्याज का व्यपार भी करना पुर्ववजो के अपमान के बराबर था ।

हम मंगरु की ई बात सुनकर वहा से कल्टी मारे, मंगरु कई दफा पाण्डेय पाण्डेय कह कर रोकना चाहा पर हम आगे निकल आये ।
कुछ समय बाद हम घर पहुचे, तभी हमरी फूलन देवी हँस्ते हुए बोली "ए जी कुछ काम हुआ की नही?"

हम तो दू मिनट तक चुप रहने के बाद बोले " तोहरे प्यार में हम बस के कंडक्टर बन जायेंगे पर दारू और गांजा के धंधा नही करेंगे"

फूलन देवी हमारी बातो को सुनकर काफी निराश हुई और गले लिपट कर बोली "हम भी तोहरे प्यार में चटनी रोटी खा लेंगे, पर तोहे अपने संस्कृति से दूर नही जाने देंगे"

-धीरज दुबे 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें